CG Bulletin

लोकसभा चुनाव तक बच सकती है सीएम सुक्खू की कुर्सी, विधायकों के साथ पर्यवेक्षकों की बातचीत जारी

प्रिंस सिन्हा संपादक

 Breaking News- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
Breaking News

शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने के बाद अब विधायकों और पार्टी के पर्यवेक्षकों की बीच बातचीत जारी है। इस बीच सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव तक सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं। दरअसल, कांग्रेस पार्टी को इस बात का डर है कि कहीं नेतृत्व में बदलाव किया गया तो सुक्खू समर्थक विधायक बगावत पर उतर सकते हैं। वहीं लोकसभा चुनाव भी बिल्कुल करीब है ऐसे में कोई रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। इसी चलते पार्टी हाईकमान लोकसभा चुनाव तक सुक्खू को ही सीएम बनाए रख सकता है।

वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और सांसद प्रतिभा सिंह ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा-‘जब आपको(सुखविंदर सिंह सुक्खू) एक साल से ज्यादा समय हो गया है, फिर भी आप उनके मसलों का संज्ञान नहीं ले रहे, उनकी बात नहीं सुन रहे तो उनका नाराज होना जायज है। अगर वे उन्हें बैठाकर बात करते तो आज यह स्थिति नहीं होती।’

Latest India News

Source link

Author:

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Read More: