भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है कि सुरेश पचौरी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल होंगे। बता दें कि उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से दूरी बनाई हुई है। मध्य प्रदेश में भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में वह नहीं दिखे थे। कहा जा रहा है कि सुरेश कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं।
कॉपी अपडेट हो रही है…