दिल्ली वालों को केंद्र सरकार ने दो नई मेट्रो लाइन का तोहफा दिया है। दिल्ली के इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक नई मेट्रो लाइन बनेगी। इसके साथ ही लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक भी मेट्रो का नया रूट बनाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक की लंबाई 8.385 किलो मीटर होगी। 8 किमी से ज्यादा ऐलिवेटेड रूट पर मेट्रो दौड़ेगी। इस रूट कुल 8 मेट्रो स्टेशन होंगे।
इंद्रलोक से इंदरप्रस्थ तक 12.377 किमी मेट्रो दोड़ेगी। 11.349 किमी अंडरग्राउंड मेट्रो दौड़ेगी। इस रूट पर कुल 10 मेट्रो स्टेशन होंगे। दोनों रूट पर मेट्रो चलाने में कुल 8400 करोड़ रुपये खर्च आयेगा।