छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का एक साथ तबादला, कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एक साथ 125 अधिकारियों का तबादला किया गया है। तबादला सूची में कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागीय कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।




