छत्तीसगढ़

गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का ब्लॉक: कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कुछ आंशिक रूप से प्रभावित

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-3 (लाइन नंबर-05) पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक में रूपांतरण कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए 05 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक 20 दिनों का ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह कार्य भविष्य में बेहतर संरक्षा, गति और सुगम परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द: ब्लॉक अवधि के दौरान कई प्रमुख एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (18030/18029)
  • – कोरबा–अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237/18238)
  • – गोंडवाना एक्सप्रेस (12409/12410) (निर्धारित तिथियों में)
  • – लोकमान्य तिलक–शालीमार एक्सप्रेस (12101/12102) (निर्धारित तिथियों में)
  • – विशाखापत्तनम–हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12807/12808) (निर्धारित तिथियों में)
  • – बल्लारशाह–गोंदिया मेमू (68815/68816)- गोंदिया–कटंगी डेमू (78805/78806)। इन ट्रेनों का आंशिक संचालन (शॉर्ट टर्मिनेशन)कुछ ट्रेनें अपने गंतव्य तक नहीं जाएंगी और बीच मार्ग में ही समाप्त/नियंत्रित की जाएंगी:
  • – गोंदिया–बल्लारशाह पैसेंजर (68802, 68804, 68806) – हिरदामाली तक- बल्लारशाह–गोंदिया पैसेंजर (68803) – हिरदामाली तक- चांदाफोर्ट–गोंदिया पैसेंजर (68805) – हिरदामाली तक
  • बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस (15231/15232) – दुर्ग तक सीमित

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

रेल प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि:- यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें- वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें।रेलवे के अनुसार यह तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद गोंदिया स्टेशन पर ट्रेनों की सुरक्षा, गति और परिचालन दक्षता में सुधार होगा, जिससे यात्रियों को दीर्घकाल में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button