CG Bulletin

Search
Close this search box.

इस बार कितने चरणों में हो सकता चुनाव, नई तारीखों की घोषणा से पहले जानें 2019 लोकसभा चुनाव में क्या हुआ था

प्रिंस सिन्हा संपादक

voting- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
मतदान

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल फूंक दिया है। आयोग कल यानी शनिवार, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे लोकसभा की कुल 543 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। संभावना जताई जा रही है कि इस बार लोकसभा चुनाव का आयोजन 6 से 7 चरण में कराया जा सकता है। चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद सरकार की ओर से किसी भी नई योजना का ऐलान नहीं किया जा सकेगा।

2019 में कब-कब हुई थी वोटिंग?

वहीं, बात करें 2019 के लोकसभा चुनाव की तो चुनाव आयोग ने 10 मार्च, 2019 को चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। चुनाव आयोग द्वारा 7 चरणों में 2019 के चुनाव कराए जाने की घोषणा की गई थी। ये चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक चले थे। सभी चरणों की वोटों की गिनती एक साथ 23 मई को हुई थी।

  1. 11, 18, 23, 29 अप्रैल एवं 6, 12 और 19 मई को चुनाव हुए थे।
  2. पहले राउंड में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हुआ था।
  3. दूसरे राउंड में 13 राज्यों की 97 सीटों पर मतदान हुआ था।
  4. तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर वोट पड़ेंगे।
  5. चौथे दौर में 9 राज्यों की 71 सीटों, 5वें में 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट पड़े थे।
  6. छठे राउंड में 7 राज्यों की 59 सीटों और 7वें एवं आखिरी दौर में 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हुआ था।
  7. दिल्ली में छठे चरण में 12 मई को मतदान हुआ था।  

यूपी, बिहार और बंगाल में 7 राउंड में वोटिंग

सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश, 40 सीटों वाले बिहार और 42 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में सभी 7 चरणों में वोटिंग हुई थी।

22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक राउंड में ही वोटिंग

वहीं, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अंडमान-निकोबार, दादर एवं नागर हवेली, दिल्ली, पुदुचेरी, चंडीगढ़ में एक ही राउंड में मतदान हुआ था।

यह भी पढ़ें-

Latest India News

Source link

Author:

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज