CG Bulletin

Search
Close this search box.

बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सांसद नवीन जिंदल,लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

प्रिंस सिन्हा संपादक

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है,कांग्रेस के पूर्व सांसद और उद्योगपति बीजेपी में शामिल गए हैं।

 

आज रविवार को नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जाकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की,चर्चा है कि बीजेपी उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है।

 

नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट दिए जाने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। देश के दिग्गज उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस के टिकट पर कुरुक्षेत्र से लगातार दो बार सांसद रहे हैं। नवीन जिंदल पेशेवर खिलाड़ी भी रहे हैं। उन्हें राष्टीय ध्वज तिरंगा फहराने का अधिकार सभी देशवासियों को दिलाने के लिए याद किया जाता है।

Prince Sinha
Author: Prince Sinha

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज