छत्तीसगढ़

Ropeway Accident: खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटने से एक महिला श्रद्धालु की मौत, कई घायल

महासमुंद। जिले के खल्लारी स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब मंदिर परिसर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया। घटना के समय ट्रॉली में श्रद्धालु सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई,जबकि 8 गंभीर रूप से घायल है।

केबल टूटते ही नीचे आई ट्रॉली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केबल टूटते ही ट्रॉली झटके के साथ नीचे आ गई, जिससे उसमें सवार श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।

चैत्र नवरात्र के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान यह हादसा होने से स्थिति और गंभीर हो गई।

8 श्रद्धालु घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में 8 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

राहत-बचाव कार्य में प्रशासन सक्रियहादसे की सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया गया और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवालस्थानीय लोगों ने रोप-वे की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button