छत्तीसगढ़देश

केरल में बदलाव की लहर, चेंगन्नूर में BJP को मिल रहा व्यापक समर्थन: CM विष्णु देव साय

असम में भाजपा के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, डिप्टी सीएम अरुण साव हुए शामिल

चेंगन्नूर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केरल दौरे के दौरान कोट्टायम जिले के चेंगन्नूर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जोश भरते हुए प्रदेश में बदलाव के संकेत बताए।

“केरल की जनता बदलाव के लिए तैयार”

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केरल की जागरूक जनता अब परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थापित सुशासन, पारदर्शिता और विकास मॉडल ने यहां भी मजबूत आधार बनाया है।

BJP का बढ़ता जनाधार: उन्होंने कहा कि चेंगन्नूर सहित पूरे केरल में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक परिणामों का संकेत दे रहा है।

“सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर आगे बढ़ रही पार्टी: साय ने भाजपा के मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को दोहराते हुए कहा कि संगठन तेजी से सशक्त हो रहा है। कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का भरोसा मिलकर एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं।

गोपाकुमार की जीत का जताया भरोसा: मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि चेंगन्नूर से एम.वी. गोपाकुमार की जीत तय है और केरल की धरती पर कमल का फूल खिलकर एक नए परिवर्तन की कहानी लिखेगा।

असम में भाजपा के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, डिप्टी सीएम अरुण साव हुए शामिल

धेमाजी। असम विधानसभा चुनाव के तहत धेमाजी और सिसिबोरगांव विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान जबरदस्त जनसमर्थन देखने को मिला। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे।

धेमाजी में आयोजित नामांकन रैली के दौरान शहर की सड़कों और चौक-चौराहों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ भाजपा समर्थकों का उत्साह और जोश देखने को मिला, जिसने चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया।

इन प्रत्याशियों ने भरा नामांकन: इस दौरान भाजपा के उम्मीदवार डॉ. रनोज पेगू (धेमाजी विधानसभा) और जीवन गोगोई (सिसिबोरगांव विधानसभा) ने अपना नामांकन दाखिल किया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button