छत्तीसगढ़

EXCLUSIVE : फुंडहर चौक को जाम से मिलेगी राहत, 840 मीटर फ्लाईओवर को मिली मंजूरी

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। एयरपोर्ट, मंत्रालय और नया रायपुर की ओर रोजाना आने-जाने वाले लोगों को अब फुंडहर चौक के जाम से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। यहां 840 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण के लिए राज्य सरकार के वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए करीब ₹56.07 करोड़ (5607.35 लाख रुपए) की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

सीएम की पहल, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिलाई मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल के बाद उप मुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव ने इस परियोजना को मंजूरी दिलवाई। पीडब्ल्यूडी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने पुष्टि की है कि विभाग को वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है और अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

फ्लाईओवर की खासियतें

कुल लंबाई: 840 मीटर
चौड़ाई: 12 मीटर
डिजाइन: सिंगल पिलर सिस्टम
संचालन: वन-वे फ्लाईओवर
मुख्य स्पान: 144 मीटर (36-36 मीटर के 4 स्पान)
स्थान: वीआईपी रोड, फुंडहर चौक के ऊपर

56 करोड़ से ज्यादा की लागत: इस परियोजना के लिए करीब ₹56.07 करोड़ (5607.35 लाख रुपए) की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

कब शुरू होगा निर्माण?

टेंडर प्रक्रिया: अगले 2 महीने में पूरी

निर्माण शुरू: 2026 के पहले हाफ में

लक्ष्य: 2027 के दूसरे हाफ तक पूरा करने का लक्ष्य

ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार

फुंडहर चौक रायपुर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक है, जहां रोजाना भारी ट्रैफिक जाम लगता है। फ्लाईओवर बनने के बाद:एयरपोर्ट और मंत्रालय जाने वालों को तेज और निर्बाध रास्ता मिलेगा। वीआईपी रोड पर ट्रैफिक दबाव कम होगा। यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगा। यह फ्लाईओवर न सिर्फ ट्रैफिक जाम से राहत देगा, बल्कि राजधानी रायपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत करेगा और नए रायपुर कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button