छत्तीसगढ़

आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर में एडमिशन 2026 शुरू, नए कोर्स और प्रॉस्पेक्टस लॉन्च

रायपुर। आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी ने नए कोर्स और अपडेटेड प्रॉस्पेक्टस भी लॉन्च किया है, जिसमें आधुनिक और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा पर विशेष फोकस किया गया है।

विश्वविद्यालय ने इस वर्ष कई नए और उन्नत कोर्स शुरू किए हैं, जिनमें बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, हॉस्पिटैलिटी और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में करियर आधारित कार्यक्रम शामिल हैं। खास बात यह है कि छात्रों को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रैक्टिकल और ग्लोबल एक्सपोजर पर जोर दिया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वाइस चांसलर डॉ. लक्ष्मी मूर्ति ने बताया कि,“हमारे नए प्रोग्राम्स, खासकर बैंकिंग और ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी कोर्स, छात्रों को तेजी से बदलते इंडस्ट्री वातावरण के लिए तैयार करेंगे। हाल ही में आयोजित जॉब फेयर में 1000 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिसमें 80 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लेकर लगभग 250 छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर दिए।”

ग्रुप डायरेक्टर धर्मवीर धीर ने एडमिशन प्रक्रिया पर जोर देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा और किसी प्रकार की डोनेशन या कैपिटेशन फीस नहीं ली जाती। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष यूनिवर्सिटी ने छात्रों को 1 करोड़ रुपये से अधिक की स्कॉलरशिप दी थी, जिसे इस वर्ष और बढ़ाने की योजना है।

फीस स्ट्रक्चर भी जारी, विभिन्न कोर्स के लिए तय शुल्क

आईटीएम यूनिवर्सिटी ने सत्र 2026 के लिए विभिन्न कोर्स का फीस स्ट्रक्चर भी जारी किया है। प्रमुख कोर्स की टोटल फीस इस प्रकार है:

BBA – ₹3,00,000
BBA Banking – ₹4,20,000
B.Com (H) – ₹1,71,000
BBA Logistics – ₹3,66,000
MBA – ₹6,30,000
B.Tech (CS) – ₹4,40,000
BCA – ₹2,85,000
MCA – ₹1,56,000
BBA LLB – ₹5,25,000
LLM – ₹85,000
BBA (Hotel Management) – ₹4,00,000
BSc (Hotel Management) – ₹3,45,000
BA (H) Psychology – ₹1,56,000

ऑनलाइन आवेदन शुरू

अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और अन्य प्रोफेशनल कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट या नए प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर के बारे में

आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, इंडस्ट्री कनेक्शन और रोजगार आधारित प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देता है। यहां छात्रों को ग्लोबल एक्सपोजर और प्रैक्टिकल लर्निंग के साथ करियर-ओरिएंटेड शिक्षा प्रदान की जाती है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button