छत्तीसगढ़

आईपीएल के दूसरे चरण का ऐलान, रायपुर को मिले 2 बड़े मुकाबले,10 मई RCB VS MI और 13 मई को RCB Vs KKR

रायपुर। आईपीएल 2026 के दूसरे चरण के शेड्यूल का ऐलान हो गया है और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को इस बार दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी मिली है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम रायपुर में दो हाई-वोल्टेज मैच खेलेगी।

BCCI ने आज दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी किया। जारी शेड्यूल के मुताबिक 10 मई 2026 को RCB बनाम मुंबई इंडियंस (MI) और 13 मई 2026 को RCB बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा।

इन दोनों मुकाबलों को लेकर क्रिकेट फैंस में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टीम शेड्यूल और उपलब्ध रिपोर्ट्स में भी रायपुर को RCB के दो मैचों का वेन्यू दिखाया गया है।

रायपुर को मिले इन मुकाबलों को राज्य के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ती खेल पहचान के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। इससे पहले भी नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बड़े मैचों की मेजबानी कर चुका है, और अब एक बार फिर यहां IPL का रोमांच देखने को मिलेगा।

रायपुर में IPL 2026 के मैच

10 मई 2026 — RCB vs MI

13 मई 2026 — RCB vs KKR

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button