छत्तीसगढ़

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: बालिका फुटबॉल में छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल और गुजरात सेमीफाइनल में

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत आयोजित बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न राज्यों की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दमदार खेल दिखाया।स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा रायपुर में खेले गए मैच में असम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिक्किम को 3-0 से हराया। असम की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पूरे मैच में दबाव बनाए रखा।

वहीं, पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में तमिलनाडु ने आंध्रप्रदेश को 3-0 से पराजित किया। मजबूत डिफेंस, सटीक पासिंग और बेहतरीन तालमेल के दम पर तमिलनाडु ने मैच अपने नाम किया। हालांकि, इन दोनों टीमों की जीत के बावजूद वे सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकीं।टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ और झारखंड की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

छत्तीसगढ़ ने ग्रुप ‘ए’ में अपराजेय रहते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि झारखंड ने ग्रुप ‘बी’ में लगातार जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह बनाई।इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और गुजरात ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

अब सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला अरुणाचल प्रदेश से और झारखंड का सामना गुजरात से होगा।रविवार होने के कारण मैदान में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और खेल प्रेमी पहुंचे। इस दौरान खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के मैस्कॉट ‘मोरवीर’ के साथ बच्चों और युवाओं ने मनोरंजक खेल खेले और सेल्फी ली। ‘मोरवीर’ जनजातीय समुदायों के गौरव, साहस और पहचान का प्रतीक है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button