छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार को 3.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री टंकराम वर्मा ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण

हर वर्ग की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है सरकार, तेज गति से दौड़ रहा है छत्तीसगढ़ का विकास

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। उन्होंने 3 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया तथा दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए 12.32 लाख रुपये की लागत से निर्मित रैन बसेरा का लोकार्पण किया।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव हो या शहर, विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी और सरकार हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर रही है।विभिन्न विकास कार्यों की रखी गई आधारशिलानगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इसके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 में 56.86 लाख रुपये की लागत से 12 राहत शिविरों तथा वार्ड क्रमांक 12 में 60.25 लाख रुपये की लागत से 10 राहत शिविरों के निर्माण की आधारशिला रखी गई।

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 17 में 61.44 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम के उन्नयन एवं जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया गया। अधोसंरचना एवं पर्यावरण निधि के तहत 1.17 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में 10 विकास कार्य कराए जाएंगे।

शहरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में 40.72 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य भी शुरू किया गया है।

दिव्यांगजनों के लिए रैन बसेरे का लोकार्पण

सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए बस स्टैंड के समीप दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए 12.32 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक रैन बसेरे का लोकार्पण भी किया गया। इससे जरूरतमंद और दिव्यांग नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

डबल इंजन सरकार में तेज हुआ विकास

इस अवसर पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार युवा, महिला, किसान और बुजुर्ग सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश:कार्यक्रम के बाद मंत्री श्री वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डबरी (तालाब) की मेढ़ पर आंवले का पौधा तथा जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में नीम का पौधा रोपित किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search