छत्तीसगढ़

2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को मिली नई ऊर्जा: CM विष्णुदेव साय

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर नवा रायपुर में वृक्षारोपण, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

रायपुर। विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में आयोजित कार्यक्रम में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। भारत की 2036 ओलंपिक मेजबानी के समर्थन में आयोजित इस विशेष अभियान के तहत 2036 पौधों का रोपण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि स्वस्थ, हरित और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों के लिए बेहतर वातावरण और आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित कर रही है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार नई पहल कर रही है। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने युवाओं से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search