छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर स्मृति मंदिर में भारत माता पूजन एवं महान विभूतियों को श्रद्धांजलि

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित स्मृति मंदिर में भारत माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर सीएम साय समेत भाजपा नेताओं ने पार्टी के पितृ पुरुषों एवं राजमाता विजया राजे सिंधिया जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई तथा उन्हें सादर नमन किया गया।

यह अवसर उन महान विभूतियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का रहा, जिनके त्याग, तप और समर्पण ने भारतीय जनता पार्टी को आज एक विराट वटवृक्ष के रूप में स्थापित किया है।

सीएम साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलते हुए सदैव“Nation First, Party Next, Self Last”के मूल मंत्र को आत्मसात किया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा, सुशासन, विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के संकल्पों को साकार करते हुए आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रेरणादायी शब्द – “अँधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा”आज देश के चप्पे-चप्पे में साकार होते दिखाई दे रहे हैं।

इसी अटूट विश्वास, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के साथ भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने हेतु निरंतर राष्ट्रसेवा में संलग्न है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search