छत्तीसगढ़

BIG ACHIEVEMENT: बिजली सेवाओं में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, देश की राष्ट्रीय रैंकिंग में मिली ‘A’ रेटिंग

भारत सरकार की 54 बिजली वितरण कंपनियों की रैंकिंग में CSPDCL ने ‘B’ से ‘A’ ग्रेड में बनाई जगह

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बिजली सेवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ पावर द्वारा जारी देश की 54 विद्युत वितरण कंपनियों की राष्ट्रीय रैंकिंग में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) को ‘A’ रेटिंग प्रदान की गई है। इस उपलब्धि को कंपनी की प्रशासनिक दक्षता, बेहतर प्रबंधन और सेवा सुधार का नतीजा माना जा रहा है।हाल ही में जारी 14वीं वार्षिक एकीकृत रेटिंग एवं रैंकिंग (Integrated Rating and Ranking) of Power Distribution Utilities में CSPDCL ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए अपना ग्रेड ‘B’ से बढ़ाकर ‘A’ कर लिया है। कंपनी को इस बार 70.40 अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि पिछली यानी 13वीं रेटिंग में उसका स्कोर 54.41 अंक था। इस तरह कंपनी ने 16 अंकों से अधिक का महत्वपूर्ण सुधार दर्ज किया है।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव ने कंपनी के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है। इसे राज्य की बिजली व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ता सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

तकनीकी, वित्तीय और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार का मिला लाभ

लाइन लॉस कम हुआ, बिलिंग और शिकायत निवारण व्यवस्था में आया सुधार

CSPDCL के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने बताया कि यह रेटिंग तकनीकी प्रदर्शन, वित्तीय स्थिति, उपभोक्ता सेवाएं, नियामकीय अनुपालन और प्रशासनिक दक्षता जैसे प्रमुख मानकों के आधार पर तय की जाती है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले कुछ समय में:

लाइन लॉस कम करने
बिलिंग एवं राजस्व संग्रह में सुधार
शिकायत निवारण व्यवस्था मजबूत करने
बिजली अधोसंरचना विकास कार्यों को गति देने

सामूहिक प्रयास का परिणामराज्य शासन के मार्गदर्शन और उपभोक्ताओं के सहयोग से मिली सफलता – भीम सिंह

एमडी भीम सिंह कंवर ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य शासन के मार्गदर्शन, कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास और उपभोक्ताओं के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी अब भविष्य में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाकर आगामी रेटिंग में और उच्च ग्रेड हासिल करने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button