छत्तीसगढ़
बिग ब्रेकिंग: CM साय की हाईलेवल बैठक शुरू, पेट्रोल-डीजल और गैस सप्लाई पर फोकस

कमिश्नरों, आईजी, जिला कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बड़ी समीक्षा बैठक
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस समय राज्य के कमिश्नरों, आईजी, जिला कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बड़ी समीक्षा बैठक कर रहे हैं।
बैठक में मुख्यमंत्री पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर विस्तृत जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आम नागरिकों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि“परिस्थिति का फायदा उठाकर आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए।”


