छत्तीसगढ़

BIG BREAKING:रजत बंसल बने नए जनसंपर्क आयुक्त, संवाद के CEO का भी अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए आईएएस अधिकारी रजत बंसल को आयुक्त, जनसंपर्क तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), संवाद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। आदेश के अनुसार वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ अब जनसंपर्क विभाग और संवाद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

रजत बंसल भा.प्र.से. 2012 बैच के अधिकारी है। उन्हें विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। शासन ने यह आदेश तात्कालिक प्रभाव से लागू किया है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक और सूचना तंत्र के लिहाज से अहम माना जा रहा है। जनसंपर्क विभाग राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों और जनहितकारी फैसलों को जनता तक पहुंचाने का प्रमुख माध्यम है, वहीं संवाद राज्य सरकार की मीडिया एवं संचार व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है।

गौरतलब है कि IAS डॉ.रवि मित्तल को PMO में Deputy Secretary पदस्थ किए गए है। जिसके बाद सरकार ने उनकी जगह नई नियुक्ति की है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button