छत्तीसगढ़अपराध

अभनपुर नितेश हत्याकांड में बड़ा खुलासा: पाकिस्तानी मूल का था मृतक, लव ट्रायंगल एंगल की जांच तेज

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत भरेंगाभाटा में हुए नितेश हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक नितेश बत्रा पाकिस्तानी मूल का निवासी बताया जा रहा है।

शदाणी दरबार में करता था काम

मृतक नितेश बत्रा शदाणी दरबार में पार्किंग व्यवस्था का कार्य करता था और स्थानीय स्तर पर रहकर काम कर रहा था।

17 मार्च से था लापता, दर्ज थी गुमशुदगी: नितेश 17 मार्च से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट माना थाना में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

टैटू से हुई शव की पहचान: मामले में अहम मोड़ तब आया, जब बरामद शव की पहचान मृतक के हाथ में बने टैटू के आधार पर की गई।

हत्या के पीछे कई एंगल, लव ट्रायंगल पर संदेह

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गुमशुदगी से कुछ दिन पहले मृतक का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। ऐसे में हत्या के पीछे लव ट्रायंगल की आशंका प्रबल मानी जा रही है।इसके अलावा पुलिस पुराने विवाद, लेन-देन और अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जल्द हो सकता है खुलासा

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जा सकता है। इस संबंध में अभनपुर थाना में एफआईआर दर्ज है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button