BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जायेंगे राज्यसभा, CM साय ने दी बधाई, कहा – राष्ट्रहित में देंगे सशक्त योगदान

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय किया है कि वे अब राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस पहल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी संगठनात्मक दक्षता, प्रखर नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता राज्यसभा में नई ऊर्जा का संचार करेगी।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नितिन नबीन लंबे समय से संगठन को मजबूती देने और जन-आकांक्षाओं को प्राथमिकता देने के लिए समर्पित रहे हैं। उनके अनुभव और दूरदर्शी सोच से संसद के उच्च सदन में सकारात्मक विमर्श को बल मिलेगा तथा विकास और जन-कल्याण के मुद्दों को सशक्त स्वर प्राप्त होगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण के संकल्प और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ेंगे और राज्यसभा में उनका योगदान देशहित में मील का पत्थर सिद्ध होगा।



