छत्तीसगढ़

BREAKING NEWS: CGPSC मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-दुर्ग में दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह रायपुर और दुर्ग में एक साथ कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर दबिश दी है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर में CGPSC की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के निवास पर ईडी की टीम जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं दुर्ग में CGPSC के पूर्व सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी जेके ध्रुव के घर भी ईडी ने छापेमारी की है।

सूत्रों के मुताबिक, सुबह से ईडी के अधिकारी दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच में जुटे हुए हैं। यह कार्रवाई CGPSC भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और उससे जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है।

फिलहाल ईडी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले में और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search