Breaking News: नक्सल कमांडर पापा राव आज करेगा औपचारिक सरेंडर, 18 नक्सली मुख्यधारा में लौटेंगे

DVCM प्रकाश मड़वी, अनिल ताती समेत कई बड़े कैडर करेंगे आत्मसमर्पण
जगदलपुर। बस्तर से नक्सल मोर्चे पर आज एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। नक्सल संगठन का चर्चित कमांडर पापा राव आज औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण करेगा। उसके साथ DVCM प्रकाश मड़वी, अनिल ताती सहित कुल 18 नक्सली भी मुख्यधारा में लौटेंगे।
जानकारी के मुताबिक, यह सरेंडर कार्यक्रम दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा, जहां उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में सभी नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे।
पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल और प्रशासन रहेगा मौजूद
इस महत्वपूर्ण सरेंडर कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग, केंद्रीय सुरक्षा बल और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा और औपचारिक प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।नक्सल मोर्चे पर सरकार को बड़ी सफलतापापा राव और उसके साथियों का आत्मसमर्पण बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान के लिहाज से एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियां और सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरेंडर और पुनर्वास नीति के जरिए उग्रवादियों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश कर रही हैं।
बस्तर में बदलते हालात का संकेत: इस सामूहिक आत्मसमर्पण को बस्तर में बदलते सुरक्षा हालात और नक्सल संगठन की कमजोर होती पकड़ के रूप में भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।




