
31 दिसंबर 2029 तक देश को नशे के काले कारोबार से मुक्त करने का लक्ष्य, नशे के खिलाफ अभियान पर बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तुर्किये से नार्को-तस्करी के आरोपी नवप्रीत सिंह को भारत लाए जाने को अंतरराष्ट्रीय समन्वय और भारतीय एजेंसियों के सतत प्रयासों की महत्वपूर्ण सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत के संकल्प और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नशे के खिलाफ अभियान पूरी दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नशे के खिलाफ केंद्र सरकार की Zero Tolerance नीति के तहत ड्रग नेटवर्क के खात्मे के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। तुर्किये से आरोपी को भारत लाना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि देश से ड्रग नेटवर्क के खात्मे की समयसीमा तय की गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 दिसंबर 2029 तक भारत को नशे के काले कारोबार से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।



