छत्तीसगढ़अपराध

CG BIG NEWS: कोरिया जिले के नौगई गांव में दिल दहला देने वाली घटना, रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके भाई को जिंदा जलाया, 7 पर FIR, 4 गिरफ्तार

तीन गंभीर घायल, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

कोरिया – जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में रेत उत्खनन को लेकर हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक कार में भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ़ लल्ला और उसके भाई नागेंद्र सिंह को जिन्दा जला दिया गय।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पास खड़ी दूसरी गाड़ी में भी तोड़फोड़ के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा आईजी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस ने मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। चार आरोपियों अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने ली घटना की जानकारी

घटना की जानकारी मिलने पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने दुख जताते हुए सरगुजा आईजी से फोन पर चर्चा की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

वहीं बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने इसे जिले की पहली ऐसी दुखद घटना बताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी सतर्क रहने और मामले को आगे बढ़ने से रोकने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल पुलिस आग लगने और मौत की वास्तविक वजह की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में रेत उत्खनन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की बात सामने आई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search