छत्तीसगढ़

VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पुनः स्थापित, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को खंडित करने के एक दिन बाद सोमवार को दोबारा स्थापित कर दिया गया। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से पूरे शहर में आक्रोश फैल गया था। स्थानीय लोगों और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्यों ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया था। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी और प्रतिमा की पुनः स्थापना की मांग की थी।

रविवार देर रात पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू कर दी थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था,किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। प्रतिमा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

सोमवार सुबह प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमा को पुनः स्थापित कर दिया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। प्रतिमा की पुनः स्थापना के बाद माहौल शांतिपूर्ण हो गया और लोगों ने राहत और संतोष व्यक्त किया। यह घटना न केवल राजधानी में, बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी रही। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने नाराजगी जाहिर की और सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि ऐसी घटनाओं को दोहराने नहीं दिया जाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button