छत्तीसगढ़

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक सफलता, ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में 12 पदक, 4 मेडल ऑफ एक्सीलेंस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 के ईस्ट ज़ोन रीजनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक एवं 4 मेडल ऑफ एक्सीलेंस अर्जित किए हैं। यह उपलब्धि राज्य के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है।

यह प्रतियोगिता जिला, राज्य, रीजनल और राष्ट्रीय—चार चरणों में आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल के अंतर्गत भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं ने सिद्ध कर दिया है कि वे राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक मंच पर भी प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक प्रशिक्षण, नवाचार और उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है।

भुवनेश्वर में हुआ रीजनल मुकाबला: ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता का समापन 02 मार्च 2026 को भुवनेश्वर में हुआ। इसमें ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने 59 कौशल श्रेणियों में हिस्सा लिया।

छत्तीसगढ़ ने कुल 01 स्वर्ण, 02 रजत, 05 कांस्य पदक और 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किए।

🥇 प्रमुख विजेतास्वर्ण पदक: डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया – सुनील कुमार पैतल

रजत पदक: 3डी डिजिटल गेम आर्ट – खुशांक नायक; सीएनसी मिलिंग – पुष्कर सोनबर; सीएनसी टर्निंग – आत्माराम

कांस्य पदक: निखिल (सीएनसी मिलिंग), अभिषेक कुमार (इलेक्ट्रॉनिक्स), रेशमान (प्लंबिंग एवं हीटिंग), सतेंद्र कुमार (वेब टेक्नोलॉजी)

मेडल ऑफ एक्सीलेंस: नोहर लाल पटेल (रेन्यूबल एनर्जी), ओम बंजारे (मेकेनिकल इंजीनियरिंग), अंतरा मुखर्जी (हेल्थ एंड सोशल केयर) सहित अन्य प्रतिभागी

राज्य में सफल आयोजन: प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 3327 प्रतिभागी, 381 प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए चयनित, 38 प्रतिभागी रीजनल स्तर तक पहुँचे

राज्य में पहली बार कौशल तिहार 2025 और मोबाइल आधारित एमसीक्यू परीक्षा जैसे नवाचारों के माध्यम से पारदर्शी एवं व्यापक आयोजन किया गया।

रीजनल स्तर पर सफल प्रतिभागी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे राज्य के युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button