अंबिकापुर संजय वन वाटिका में हिरणों की मौत पर कांग्रेस ने बनाई जांच टीम, पूर्व मंत्री अमरजीत बनाए गए संयोजक

रायपुर। अंबिकापुर के संजय वन वाटिका में हुई 15 हिरणों की मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने 6 सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है।
कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत को इस जांच दल का संयोजक बनाया गया है। टीम पूरे मामले की पड़ताल करेगी और अपनी रिपोर्ट संगठन को सौंपेगी।
आवारा कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौतबताया जा रहा है कि आवारा कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत हुई थी, जिसके बाद यह मामला लगातार चर्चा में है। वन्यजीवों की सुरक्षा और वन प्रबंधन को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं।
कांग्रेस की जांच टीम घटनास्थल का दौरा करेगी और वहां मौजूद स्थानीय लोगों, जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित पक्षों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाएगी। इसके आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
मामले पर बढ़ सकता है सियासी दबाव: हिरणों की मौत के इस मामले को लेकर आने वाले दिनों में सियासी बयानबाजी और जवाबदेही का दबाव और बढ़ सकता है। कांग्रेस की जांच रिपोर्ट के बाद यह मुद्दा और गरमा सकता है।




