छत्तीसगढ़
CM साय से राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा की सौजन्य मुलाकात, राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य Laxmi Verma ने सौजन्य मुलाकात की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद के उच्च सदन राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, विकास से जुड़े मुद्दों और आम जनता की अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से रखने में लक्ष्मी वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
इस अवसर पर विधायक Kiran Singh Dev, विधायक Anuj Sharma तथा Chhattisgarh State Civil Supplies Corporation के अध्यक्ष Sanjay Srivastava सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्यजन उपस्थित रहे।



