CM साय से जापान दूतावास के मंत्री आबे नोरिआकि की सौजन्य मुलाकात, निवेश पर हुई सार्थक चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री Abe Noriaki ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग और विकास की संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आबे नोरिआकि का शॉल ओढ़ाकर और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी जापान यात्रा का उल्लेख करते हुए प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में उद्योगों के विकास के लिए मजबूत आधारभूत संरचना, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। इससे देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षक अवसर मिल रहे हैं।इस अवसर पर विधायक Kiran Dev और विधायक Sushant Shukla भी मौजूद रहे।


