छत्तीसगढ़

दीनदयाल उपाध्याय प्रान्तीय प्रशिक्षण अभियान शुरू, BJP की विचारधारा और संगठनात्मक नीति पर केंद्रित है प्रशिक्षण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का दीनदयाल उपाध्याय प्रान्तीय प्रशिक्षण अभियान आज से विधिवत रूप से शुरू हो चुका है। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को BJP की विचारधारा, नीति-रीति और संगठनात्मक कार्यशैली पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण अभियान के उद्घाटन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही प्रशिक्षण देने के लिए नियुक्त सभी जिला प्रभारी भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

विचारधारा पर केंद्रित प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक अनुशासन और जनसेवा आधारित राजनीति के मूल मंत्रों से अवगत कराया जा रहा है। नेतृत्व का मानना है कि इससे संगठन की वैचारिक मजबूती के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की जमीनी सक्रियता भी बढ़ेगी।

24 फरवरी से ज़िलों में विस्तार: प्रदेश स्तर पर शुरू हुए इस प्रशिक्षण अभियान के बाद 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ के सभी ज़िलों में BJP का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे मंडल और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button