छत्तीसगढ़

निर्माण कार्यों में लापरवाही पर सख्त हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, जगदलपुर ब्रिज की धीमी रफ्तार पर अधिकारियों-ठेकेदारों को लगाई फटकार

जगदलपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर शहर में निर्माणाधीन ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्रिज निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार के प्रति कड़ी नाराजगी जताई तथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कहा कि शहर के प्रमुख ब्रिज का निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूछा कि जब कार्य निर्धारित समय में पूरा नहीं हो रहा था तो इसकी जवाबदेही किसकी है।

श्री साव ने कहा कि ब्रिज का निर्माण वर्ष 2024 में ही पूर्ण हो जाना चाहिए था, लेकिन वर्ष 2026 तक भी कार्य पूरा नहीं होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केवल नोटिस जारी कर देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जिम्मेदार लोगों पर प्रभावी कार्रवाई भी होनी चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से भी जवाब तलब करते हुए कहा कि जब समय सीमा बीत गई तो निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए क्या कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी की जवाबदेही तय की जाएगी।

श्री साव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में तत्काल गति लाई जाए और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ परियोजना को पूरा किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

“जनता की सुविधा से जुड़े कार्यों में देरी स्वीकार नहीं, लापरवाहों पर होगी कार्रवाई” — अरुण साव.

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search