छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम अरुण साव ने निभाया वादा, कोटा बना नगर पालिका, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री श्री अरुण साव ने कोटा क्षेत्र की जनता से किया गया अपना वादा पूरा कर दिया है। बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को आधिकारिक रूप से नगर पालिका का दर्जा मिल गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है।

राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत कोटा का उन्नयन कर उसे नगर पालिका बनाया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान नगर पंचायत की सीमाएं ही नगर पालिका कोटा की सीमाएं मानी जाएंगी।कोटा को नगर पालिका का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

अब नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, शहरी अधोसंरचना और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त होगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कोटा को नगर पालिका का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास की संभावनाएं और मजबूत होंगी तथा स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने भी कोटा को नगर पालिका बनाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए राज्य सरकार और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है। लंबे समय से क्षेत्र की जनता इस मांग को उठा रही थी, जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search