
रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने आज राजधानी रायपुर में एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिली। पुलिस ने पहले से लगाए गए बैरिकेट्स के जरिए प्रदर्शनकारियों को रोक लिया, जिसके चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पोस्टरों पर कालिख पोती। इसी दौरान पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई, हालांकि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
कांग्रेस कल सभी जिला मुख्यालयों में होगा प्रदर्शनकांग्रेस ने ऐलान किया है कि नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कल प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी का आरोप है कि भाजपा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ साजिश रच रही है। यह कोर्ट के फैसले से साबित हुआ। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि विरोध प्रदर्शन के जरिए जनता तक अपनी आवाज लगातार पहुंचाई जाएगी।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा “कांग्रेस एक परिवार की चाटुकारिता करती है। पार्टी सारी सीमाएं लांघ चुकी है। कांग्रेस पार्टी सारी सीमाएं लांघ चुकी है।



