छत्तीसगढ़

पुलिस आरक्षक भर्ती पर उठे सवालों के बीच सरकार का बड़ा कदम,गृहमंत्री विजय शर्मा स्वयं सुनेंगे शिकायतें

रायपुर। पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच राज्य सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया है कि वे स्वयं अभ्यर्थियों की शिकायतें सुनेंगे और हर आरोप की निष्पक्ष जांच की जाएगी. 21 दिसंबर को गृह मंत्री विजय शर्मा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अभ्यर्थियों से मुलाकात कर समस्या सुनेंगे। इसके पहले 19 व 20 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय (PHQ), रायपुर में अभ्यर्थी ADG प्रशासन एस.आर.पी. कल्लूरी से मुलाकात कर सकेंगे।

भर्ती से जुड़े प्रमुख तथ्य – कुल पद: 5,967, कुल आवेदन: लगभग 7 लाख, भर्ती परिणाम घोषित: 9 दिसंबर

PHQ के एक अधिकारी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार हुई है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता को लेकर शिकायत है, तो वे सबूतों के साथ सामने आएं। इसके लिए 19 और 20 दिसंबर को PHQ में व्यक्तिगत रूप से शिकायतें सुनी जाएंगी।

सरकार का संदेश

गृह मंत्री विजय शर्मा ने साफ कहा है कि “यदि किसी के पास भर्ती में गड़बड़ी के ठोस सबूत हैं, तो वे निसंकोच सामने आएं। सरकार पूरी गंभीरता से हर शिकायत पर कार्रवाई करेगी। सरकार के इस कदम को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और भरोसा कायम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button