छत्तीसगढ़

रायपुर – बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने यात्री बस को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल

रायपुर। रायपुर – बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सिमगा थाना क्षेत्र के दामाखेड़ा दरचूरा के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किए जाने की भी जानकारी मिल रही है।

फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button