छत्तीसगढ़अपराध

शोएब ढेबर से कथित सांठगांठ के आरोप में इंस्पेक्टर विनीत दुबे निलंबित, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर से सांठगांठ और पुलिस की गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में पुलिस निरीक्षक विनीत दुबे को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश बस्तर रेंज के आईजी बद्री नारायण मीणा ने जारी किया है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

गिरफ्तारी की रणनीति लीक करने का आरोप

मामला रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 403/2026 से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने खम्हारडीह इलाके में शोएब ढेबर को पकड़ने के लिए दबिश देने की योजना बनाई थी। आरोप है कि पुलिस की इस गोपनीय रणनीति की जानकारी पहले ही लीक हो गई, जिसके चलते पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया।

जांच में सामने आई इंस्पेक्टर की संदिग्ध भूमिका

घटना के बाद पुलिस विभाग ने गोपनीय जानकारी लीक होने की जांच शुरू की। जांच में इंस्पेक्टर विनीत दुबे की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

इस मामले में इससे पहले एसीसीयू में पदस्थ आरक्षक शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम को भी निलंबित किया जा चुका है। लगातार हो रही कार्रवाई से पुलिस विभाग में हलचल है।

निलंबन अवधि के दौरान विनीत दुबे का मुख्यालय रक्षित केंद्र नारायणपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

क्या है 25 करोड़ की रंगदारी का मामला?

जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को विदेशी नंबर से वॉट्सऐप के जरिए धमकी दी गई थी। कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फोन कर उनसे 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।

मामले की जांच के दौरान शोएब ढेबर की भूमिका सामने आई थी। उसे गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने दोबारा उसकी गिरफ्तारी की अनुमति न्यायालय से ली, लेकिन तब से वह फरार बताया जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search