छत्तीसगढ़

Raipur News: 10 मीटर चौड़ी होगी लाभांडी–सरोना सर्विस लेन, एनएचएआई ने दी स्वीकृति,100 करोड़ मंजूर किए

रायपुर – राजधानी रायपुर के नागरिकों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले एनएच 53 पर यात्रा करने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। एनएचएआई ने सरोना से लाभांडी के बीच सर्विस लेन के चौड़ीकरण परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सर्विस लेन करीब 14.25 किलोमीटर लंबी होगी और इसे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा।

इस परियोजना की सबसे अहम विशेषता यह है कि इसके लिए किसी भी प्रकार के भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सड़क के दोनों ओर एनएचएआई के पास पहले से ही पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है। निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सर्विस लेन में लगे बिजली के खंभों को हटाने और स्थानांतरित करने की प्रक्रिया की जाएगी। जैसे ही यह कार्य पूर्ण होगा, एनएचएआई द्वारा चौड़ीकरण का सिविल वर्क शुरू कर दिया जाएगा।

इस सर्विस लेन के चौड़ीकरण से लाभांडी, तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका, संतोषी नगर, बस स्टैंड और सरोना जैसे हाईवे से सटे क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में इस मार्ग पर चौबीसों घंटे भारी वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है, जिसके कारण स्थानीय यातायात को अक्सर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है।

सर्विस लेन की चौड़ाई दोगुनी होने से स्थानीय व्यापारियों को लोडिंग-अनलोडिंग और पार्किंग में सुविधा मिलेगी, वहीं रोजाना आवाजाही करने वाले हजारों वाहन चालकों का समय बचेगा। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button