छत्तीसगढ़

रावांभाटा ट्रांसपोर्ट नगर में विधायक मोतीलाल साहू का निरीक्षण, सफाई और अवैध कब्जों पर सख्ती के निर्देश

एक सप्ताह तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, अवैध सर्विस सेंटर हटाने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश

रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने शुक्रवार को रावांभाटा ट्रांसपोर्ट नगर, बीरगांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में गंदगी और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

विधायक ने नगर निगम बीरगांव के आयुक्त और सफाई अमले को एक सप्ताह तक विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग में संचालित अवैध सर्विस सेंटर और सर्विस स्टेशनों के साथ अवैध कब्जों को हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विधायक मोतीलाल साहू ने पुलिस डीसीपी दीपमाला कश्यप को भी ट्रांसपोर्ट नगर में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।इसके अलावा रायपुर बस्तर कोरापुट परिवहन संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

विधायक द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाने पर रावांभाटा ट्रांसपोर्ट नगर के व्यवसायियों और रायपुर बस्तर कोरापुट परिवहन संघ ने उनका आभार व्यक्त किया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search