
रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज होने के बाद देशभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसके विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस शुक्रवार को सड़क पर उतर आई और रायपुर स्थित ED कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और पुतला दहन किया। स्थिति बिगड़ने की आशंका के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
दिल्ली पुलिस की Economic Offence Wing (EOW) ने 30 नवंबर को सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आपराधिक साजिश,धोखाधड़ी और विश्वासघात शामिल है। FIR संख्या 0124/2025 के तहत 6 व्यक्ति और 3 कंपनियां आरोपी बनाई गई हैं। यह कार्रवाई ED की 3 अक्टूबर 2025 वाली शिकायत के आधार पर की गई है।
मामला क्या है?
शिकायत में आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी Associated Journals Limited (AJL) की लगभग 2,000 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियों पर धोखाधड़ी से कब्जा करने की साजिश रची गई।रिपोर्ट के अनुसार Young Indian को Special Purpose Vehicle की तरह उपयोग किया गया। AJL की संपत्तियों का लाभ उठाने हेतु सार्वजनिक धन को निजी लाभ में बदला गया। कोलकाता की कथित शेल कंपनी Dotex Merchandise Pvt. Ltd. ने Young Indian को 1 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए — जिसे संदिग्ध लेनदेन बताया गया।
नई FIR में सोनिया गांधीराहुल गांधी, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा, सुनील भंडारी, Young IndianDotex Merchandise AJLपूर्व कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडिस के नाम भी जांच में आए थे, लेकिन उनके निधन की वजह से FIR में शामिल नहीं किए गए।
रायपुर सहित कई शहरों में विरोध जारी है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बना रही है। वहीं ED और पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई सबूतों और तथ्यों के आधार पर की जा रही है।रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाज़ी कर रहे हैं और शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।




