छत्तीसगढ़

हिड़मा के मारे जाने की खबर पर सुंदरराज ने कहा – सीमावर्ती क्षेत्र से बड़ी खबर, ऐतिहासिक उपलब्धि के संकेत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा से नक्सल मोर्चे पर अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड जवानों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा के मारे जाने की खबर है। हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे के भी ढेर होने की सूचना मिल रही है।

इस बीच पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज ने कहा कि सीमावर्ती इलाके से एक बेहद अहम और संवेदनशील सूचना सामने आ रही है। अभी आधिकारिक पुष्टि और औपचारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है, लेकिन शुरुआती संकेत इस ओर इशारा करते हैं कि यह कदम वामपंथी उग्रवाद के उन्मूलन में देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और उच्च स्तर पर संवाद जारी है।

विश्वस्त जानकारी के अनुसार मुठभेड़ स्थल से 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, जिनमें दो की पहचान बेहद महत्वपूर्ण बताई जा रही है। प्राथमिक जानकारी में हिड़मा और उसकी पत्नी राजे का नाम सामने आ रहा है। हिड़मा लंबे समय से नक्सलियों की सबसे प्रभावशाली इकाई PLGA बटालियन-1 का कमांडर माना जाता था और कई बड़ी नक्सली घटनाओं का मास्टरमाइंड बताया जाता रहा है।सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है, और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ग्रेहाउंड और स्थानीय सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान को और तेज कर रही है, ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।यदि हिड़मा के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो यह नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जाएगी। प्रशासन ने जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करने की संभावना जताई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button