छत्तीसगढ़

रामनवमी पर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित

26 मार्च को पूरे प्रदेश में रहेगा अवकाश, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च 2026, गुरुवार को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने तत्काल/महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है।

जारी आदेश के अनुसार, परक्राम्य लिखित अधिनियम (Negotiable Instruments Act), 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए राज्य शासन ने यह निर्णय लिया है। आदेश में कहा गया है कि रामनवमी पर्व के अवसर पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह अधिसूचना नवा रायपुर अटल नगर से 25 मार्च 2026 को जारी की गई है।

सरकारी आदेश के बाद अब प्रदेश के शासकीय कार्यालयों, बैंकिंग कार्यों और अन्य अधिसूचित संस्थानों में 26 मार्च को अवकाश रहेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button