छत्तीसगढ़

SIR सर्वे से सटीक होगी मतदाता सूची, 7 फरवरी को होगा प्रकाशन-CEO

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से SIR की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। इसको लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया की पूरी तैयारी पहले ही कर ली थी।

सीईओ ने बताया कि वर्ष 2003 और 2023 की मतदाता सूची के मिलान में अब तक 71% का मिलान पूरा हो चुका है। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की जा चुकी है ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से हो।

SIR की प्रिंटिंग और ट्रेनिंग की प्रक्रिया 3 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक BLO (Booth Level Officer) घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। BLO मतदाताओं से न्यूमेशन फॉर्म कलेक्ट करेंगे ताकि हर नाम सही तरीके से सूची में दर्ज हो सके।

इसके बाद 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक आपत्तियां दर्ज की जाएंगी और अंतिम सुनवाई के बाद 7 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार मतदाता दर्ज हैं। प्रदेश में 24,371 मतदान केंद्र, 38,338 राजनीतिक पार्टी एजेंट, और 33 जिलों में 467 ERO/AERO अधिकारी तैनात हैं, जो इस प्रक्रिया को अंजाम देंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि SIR प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक और त्रुटिरहित बनाना है। फर्जी नाम हटाकर वास्तविक मतदाताओं को सूची में सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की प्राथमिकता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button