छत्तीसगढ़

अभनपुर–कुरुद नई रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल कल, रेलवे ट्रैक से दूर रहने की अपील

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत अभनपुर से कुरुद के बीच नवनिर्मित ब्रॉड गेज रेल लाइन पर 18 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक स्पीड ट्रायल रन किया जाएगा।यह स्पीड ट्रायल स्पेशल ट्रेन के माध्यम से कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (दक्षिण पूर्व सर्कल, कोलकाता) द्वारा किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि ट्रायल के दौरान रेलवे ट्रैक और उसके आसपास न जाएं तथा अपने मवेशियों को भी ट्रैक से दूर रखें। तेज गति से ट्रेन संचालन के कारण किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति की आशंका हो सकती है।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा निर्देशों की अवहेलना से होने वाली किसी भी दुर्घटना या नुकसान के लिए रेलवे जिम्मेदार नहीं होगा। अतः सभी नागरिकों से सहयोग और सतर्कता बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button