छत्तीसगढ़

नवा अंजोर विजन@2047 की प्रगति पर सख्त निगरानी, मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ नवा अंजोर विजन@2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के सचिव उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव ने नवा अंजोर विजन@2047 के अंतर्गत निर्धारित इंडिकेटर्स (सूचकांकों) की राज्य-स्तरीय समीक्षा करते हुए सभी विभागीय सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध उपलब्धि तथा अद्यतन जानकारी को नियमित रूप से मॉनिटरिंग पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के प्रभावी उपयोग से योजनाओं की रीयल-टाइम निगरानी एवं मूल्यांकन संभव होगा, जिससे राज्य के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में तेजी और पारदर्शिता आएगी।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने-अपने विभागीय डैशबोर्ड पर ऑनलाइन प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा निर्धारित इंडिकेटर्स के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।बैठक में विजन 2047 के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति, विभागों के बीच समन्वय, और परिणामोन्मुख कार्यवाही पर विशेष जोर दिया गया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button