IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील: RCB 16.71 हजार करोड़ में बिकी, राजस्थान रॉयल्स भी 15 हजार करोड़ में बिकी

आदित्य बिड़ला, टाइम्स ग्रुप समेत 4 कंपनियों ने मिलकर खरीदा
नई दिल्ली/मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ी डील सामने आई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) रिकॉर्ड 16.71 हजार करोड़ रुपए की बोली के साथ बिक गई है, जिसके साथ ही वह IPL की सबसे महंगी टीम बन गई है।
जानकारी के मुताबिक, RCB को आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप समेत 4 कंपनियों के कंसोर्टियम ने खरीदा है। इस डील को IPL के व्यावसायिक इतिहास का बड़ा टर्निंग प्वाइंट माना जा रहा है।
राजस्थान रॉयल्स अब दूसरी सबसे महंगी टीम
RCB के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) अब IPL की दूसरी सबसे महंगी टीम बन गई है। राजस्थान रॉयल्स की बिक्री 15 हजार करोड़ रुपए में हुई है। बताया जा रहा है कि भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने राजस्थान रॉयल्स को खरीदा है। इस डील के बाद राजस्थान की वैल्यूएशन ने भी नया रिकॉर्ड बना दिया है।
IPL की ब्रांड वैल्यू में बड़ा उछाल: RCB और राजस्थान रॉयल्स की इन रिकॉर्ड डील्स ने साफ कर दिया है कि IPL अब सिर्फ क्रिकेट लीग नहीं, बल्कि एक विशाल ग्लोबल स्पोर्ट्स बिजनेस ब्रांड बन चुका है। टीमों की वैल्यूएशन, मीडिया राइट्स, डिजिटल ऑडियंस और ब्रांड पार्टनरशिप के चलते फ्रेंचाइज़ियों की कीमत लगातार बढ़ रही है।
स्पोर्ट्स बिजनेस जगत में हलचल: इन सौदों के बाद स्पोर्ट्स, मीडिया और कॉर्पोरेट जगत में बड़ी हलचल है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में IPL फ्रेंचाइज़ियों की हिस्सेदारी, निवेश और ब्रांड विस्तार को लेकर और भी बड़े सौदे सामने आ सकते हैं।




