मुख्यमंत्री निवास में कल होगा जनदर्शन, CM साय करेंगे जनता से सीधा संवाद

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में कल 13 नवंबरगुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुनकर स्थल पर ही समाधान के निर्देश देंगे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त हर आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके। राज्य सरकार का यह जनदर्शन कार्यक्रम जनता और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। यह पहल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाती है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र निवारण संभव हो सके।
चुनाव की व्यस्तता के कारण बंद था
दरअसल प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आचार संहिता और सीएम की व्यस्तता के कारण ये कार्यक्रम बंद हो गया था। लेकिन अब फिर से शुरू हो जाएगा तो इसका फायदा आमजनों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर से लोग जनदर्शन में आकर अपनी समस्याएं रखते हैं, जिनका त्वरित समाधान किया जाता है.जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलता है। चुनाव और आचार संहिता के कारण यह प्रक्रिया कुछ समय के लिए स्थगित थी। अब इसे फिर से शुरु किया जाएगा।



