IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी, 4 जून 2025 की त्रासदी के सम्मान में BCCI का फैसला

नई दिल्ली/बेंगलुरु। IPL 2026 के आगाज़ पर इस बार कोई भव्य उद्घाटन समारोह नहीं होगा। BCCI ने पिछले साल 4 जून 2025 को हुई दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। बोर्ड ने दिवंगत आत्माओं के सम्मान में टूर्नामेंट की शुरुआत सादगी के साथ करने का निर्णय लिया है।बताया गया है कि बेंगलुरु में होने वाले IPL-19 के ओपनिंग डे पर कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। यह फैसला संवेदनशीलता और श्रद्धांजलि के रूप में लिया गया है।
हालांकि, टूर्नामेंट के समापन पर दर्शकों को बड़ा आयोजन देखने को मिल सकता है। BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल अब 31 मई को होने वाले फाइनल के दिन एक ग्रैंड एंटरटेनमेंट फंक्शन की तैयारी कर रहे हैं।
BCCI कोषाध्यक्ष प्रभतेज भाटिया ने cgbulletin.com से बातचीत में कहा कि पिछले वर्ष की त्रासदी को देखते हुए टूर्नामेंट की शुरुआत पर किसी औपचारिक समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा, लेकिन फाइनल के दिन एक बड़े मनोरंजन कार्यक्रम की योजना बनाई जा रही है।
इस फैसले को क्रिकेट जगत में एक संवेदनशील और सम्मानजनक कदम के रूप में देखा जा रहा है। आमतौर पर IPL की शुरुआत ग्लैमरस ओपनिंग सेरेमनी के साथ होती है, लेकिन इस बार BCCI ने संदेश दिया है कि खेल के साथ-साथ मानवीय संवेदनाएं भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं।



