एक्शन में CM विष्णुदेव साय! तहसीलदार निलंबित, PM आवास में लापरवाही पर 2 ठेकेदारों के खिलाफ FIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों पर साय सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। कवर्धा में तहसीलदार को निलंबित किया गया है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य में लापरवाही के मामले में दो ठेकेदारों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
इस कार्रवाई को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और उन्हें दंड भी मिलेगा।
विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कार्यशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कामकाज के मामले में बेहद सख्त हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें रावण की तरह दंडित किया जाएगा।सरकार की इन कार्रवाइयों के बीच अधिकारियों और निर्माण कार्यों से जुड़े जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही को लेकर सख्ती का संदेश दिया गया है।




