छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा 22 अक्टूबर से, रायपुर और जगदलपुर में होंगे कार्यक्रम

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

22 अक्टूबर: रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी।

इसके बाद शाम 4 बजे राष्ट्रपति रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां वे सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

23 अक्टूबर: मां दंतेश्वरी मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चनाराष्ट्रपति अपने दौरे के दूसरे दिन 23 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचेंगी। सुबह 11 बजे वे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।

इसके बाद दोपहर 12:45 बजे राष्ट्रपति जगदलपुर में मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के इस दो दिवसीय दौरे के दौरान रायपुर और बस्तर में विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search